Advertisement

Main Ad

NEET 2022 एक्ज़ाम पैटर्न : नोटिफिकेशन जारी

NEET 2022 EXAM DATE || NEET PATTERN 2022 || NEET EXAM SYLLABUS || NEET OLD QUESTION PAPER

 नीट (NEET) 2022-  क्या आपने NEET के लिए आवेदन कर लिया है यदि नहीं तो बता दें कि National Testing Agency यानी एनटीए (NTA) द्वारा National Eligibility cum Entrance Test  (NEET) के लिए आवेदन प्रक्रिया एनटीए की वेबसाइट neet.nta.nic.in पर ऑनलाइन शुरू हो गई है। जो कि 13 जुलाई से 6 अगस्त रात्रि 11:50 तक आवेदन भरे जा सकते हैं। 

neet 2022 question paper,neet, neet 2022, neet 2022 application form date,neet 2022 latest news,neet 2022 syllabus, neet 2022 exam pattern,

Latest: नीट एग्जाम डेट जारी कर दिया गया है; आधिकारिक अधिसूचना देखने के लिए- यहाँ क्लिक करें

EXAM पैटर्न: 2022 एग्जाम पैटर्न पूर्व की भांति ही रहेगी।

neet 2022 question paper,neet, neet 2022,, neet 2022 application form date,neet 2022 latest news,neet 2022 syllabus, neet 2022exam pattern,

बता दें कि जिन छात्रों को मेडिकल कोर्स में एडमिशन प्राप्त करना है उनको सबसे पहले NEET  एग्जाम पास करना होता है। नीट एंट्रेंस एग्जाम को पास करने के बाद ही छात्र एमबीबीएस / बीडीएस कोर्स में एमसीआई / डीसीआई से मान्यता प्राप्त कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं। 

NEET से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एवं तिथियों के बारे में नीचे टेबल से जान सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां:

SL No. नीट (NEET)
  2021
महत्वपूर्ण
तिथि
1 ब्राशर जारी होने की तारीख 06 अप्रैल 2022
2 आवेदन शुरू होने की तारीख 06 अप्रैल 2022
3 आवेदन की अंतिम तारीख 06 मई 2022 (रात्रि 11:50 बजे तक)
4 आवेदन पत्र में सुधार करने की तारीख अलग से सूचित किया जाएगा
5 परीक्षा के शहर की घोषणा अलग से सूचित किया जाएगा
6 एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख परीक्षा से तीन दिन पूर्व
7 नीट 2021 एग्जाम 17 जुलाई 2022 (दोपहर 2 से अपरान्ह 5:20 बजे तक)

नीट (NEET) 2022 हेतु योग्यता:

नीट 2022 योग्यता निर्धारण इंडियन मेडिकल काउंसलिंग एक्ट-1956 और डेंटिस्ट एक्ट-1948 के तहत निर्धारित की गई है। 
  • राष्ट्रीयता – उम्मीदवार को भारतीय नागरिक होना चाहिए। 
  • शैक्षिक योग्यता – उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मुख्य विषयों के रूप में भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान/जैव प्रौद्योगिकी और अंग्रेजी के साथ 10 +2 या समकक्ष सामान्य वर्ग 50% SC/ST/OBC/आरक्षित PH के लिए 40% एवं अनारक्षित PH के लिए 45% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। जो कक्षा 12 या समकक्ष परीक्षा के लिए उपस्थित हो रहे हैं, वे भी NEET 2022 के लिए आवेदन करने के लिए पात्र हैं।
  • आयु सीमा – न्यूनतम आयु सीमा- उम्मीदवारों को 31 दिसंबर 2022 तक 17 साल का अवश्य हो जाना चाहिए। अधिकतम आयु सीमा*- ऊपरी आयु सीमा पर निर्णय अभी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा इस पर अपना निर्णय पारित करने तक कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है।


नीट रजिस्ट्रेशन 2022

 नीट 2022 आवेदन पत्र भरने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों को उसमें मांगी गई सभी डिटेल्स भरनी होंगी। रजिस्ट्रेशन होने के बाद आपको नीट 2022 एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दिया जाएगा। उसी एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड से आप लॉगिन करने के बाद आप आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन फॉर्म के साथ आपको अपने कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी अपलोड करने होंगे और आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। 
रजिस्ट्रेशन के लिए यहां क्लिक करें👉registration link

नीट आवेदन शुल्क : 

जनरल – 1500/- रु.
जनरल ईडब्ल्यूएस / ओबीसी – 1400/- रु.
एससी / एसटी / दिव्यांग – 800/- रु.
ट्रांसजेंडर – 800/- रु.

नीट पेमेंट मोड:

नेट बैंकिंग / डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / ई-चालान / यूपीआई

नोट:- आवेदन फॉर्म सावधानी से भरनी चाहिए क्योंकि उम्मीदवार  आवेदन पत्र में केवल कुछ ही फील्ड जैसे पिता का नाम , माता का नाम, जन्मतिथि, जेंडर, केटेगरी में ही सुधार कर सकता है।
neet 2022 question paper,neet, neet 2022, neet 2022 application form date,neet 2022 latest news,neet 2022 syllabus, neet 2022 exam pattern,

नीट 2022 एग्जाम पैटर्न:
 नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट परीक्षा पैटर्न 2022 जारी कर दिया है। इस वर्ष भाषा और प्रश्नों के संख्या में कुछ बदलाव किये गए हैं, जिसकी जांच आप इस लेख में कर सकते हैं। 17 जुलाई, 2022 को प्राधिकरण पेन-पेपर मोड में नीट 2022 यूजी आयोजित करेगा।

एग्जाम मोड – ऑफलाइन मोड में (पेन-पेपर बेस्ड एग्जाम )

एग्जाम टाइप – मल्टीपल चाइस क्वश्चन्स (MCQ)

कुल समय – 3 घंटे का

कुल प्रश्न – 180 प्रश्न

कुल अंक – 720 अंक

विषय – फिजिक्स, केमेस्ट्री और बायोलॉजी (बोटनी / जूलॉजी)

मार्किंग स्कीम – हर सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे; प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा; अनुत्तरित प्रश्न के लिए न कोई अंक दिया जाएगा और न ही काटा जाएगा।

नीट स्कोर की गणना के लिए फार्मूला

नीट स्कोर 2022 = (सही उत्तर X 4) - (गलत उत्तर X 1)


NEET (UG)-2022 के परीक्षा पैटर्न में दो खंड शामिल हैं। प्रत्येक विषय में दो खंड होंगे। खंड ए में 35 प्रश्न होंगे और खंड बी में 15 प्रश्न होंगे, इन 15 प्रश्नों में से उम्मीदवार किसी भी 10 प्रश्नों का चुनाव कर सकते हैं। प्रश्नों की कुल संख्या और समय का उपयोग पूर्व की तरह ही रहेगा।

विषय प्रश्न अंक
भौतिक खंड A - 35 खंड B - 15 (मात्र 10 प्रश्न हल करने हैं) 180 अंक
रासायन खंड A - 35 खंड B - 15 (मात्र 10 प्रश्न हल करने हैं) 180 अंक
वनस्पति विज्ञान खंड A - 35 खंड B - 15 (मात्र 10 प्रश्न हल करने हैं) 180 अंक
जीव विज्ञान खंड A - 35 खंड B - 15 (मात्र 10 प्रश्न हल करने हैं) 180 अंक
कुल 720 अंक

भाषा/माध्यम:

अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, मराठी, तमिल, तेलुगु, ओड़िया, कन्नड़ पंजाबी, मलयालम और उर्दू ।

नीट रिजर्वेशन सीट 2021:

 नीट रिजर्वेशन पॉलिसी नीचे दिया है जो 15% ऑल इंडिया कोटा के आधार पर है।

एससी – 15%
एसटी – 7.5%
ओबीसी – 27%

नीट कटऑफ मार्क्स 2021:

NEET 2022 कटऑफ 15% ऑल इंडिया कोटा के आधार पर तैयार की जाएगी। अर्थात उम्मीदवारों को नीट 2022 एग्जाम पास करने के लिए कटऑफ में निर्धारित अंक प्राप्त करने होंगे। कटऑफ लिस्ट केटेगरी वाइज निकाली जाएगी, जैसे कि नीचे दिया  गया है।

अन्य – 50
एसटी – 40
एससी – 40
ओबीसी – 45


NEET Mock टेस्ट के लिए क्लिक करें।



और अधिक जानकारी के लिए ऑफिसियल वेबसाइट www.ntaneet.nic.in पर लॉगिन कर सकते हैं।