राष्ट्रीय गणित दिवस 2021 | NATIONAL MATHEMATICS DAY 2021 | श्री रामानुजन जयंती
महान् भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास अयंगर रामानुजन की स्मृति में पूरे भारत वर्ष में प्रत्येक वर्ष 22 दिसम्बर को‘राष्ट्रीय गणित दिवस’ मनाया जाता है।
राष्ट्रीय गणित दिवस संक्षिप्त इतिहास:
भारत के 14वें और तात्कालिक प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 26 फरवरी 2012 को मद्रास विश्वविद्यालय में भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्म की 125 वीं वर्षगांठ के समारोह के उद्घाटन समारोह के दौरान 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाए जाने कि घोषणा की। इस अवसर पर यह भी घोषणा की गई कि 2012 को राष्ट्रीय गणित वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। तब से, हर वर्ष भारत में राष्ट्रीय गणित दिवस स्कूलों और विश्वविद्यालयों में कई शैक्षिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाता है।
2012 का यह भारतीय डाक टिकट राष्ट्रीय गणित दिवस और रामानुजन की विशेषता के लिए समर्पित है।
*श्री निवास रामानुजन का जन्म 22 दिसम्बर 1887 को मद्रास से 400 किलोमीटर दूर ईरोड नगर में हुआ था।
*इनके पिता का नाम श्रीनिवास अय्यंगर और माता का नाम कोमल तम्मल था।
*रामानुजन जी का बचपन से ही गणित के प्रति काफी रूझान था।रामानुजन जी को 1904 में उनके गणित में अतुल्य योगदान के लिये “के.रंगनाथ राव पुरस्कार” दिया गया था।
*इंग्लैंड की प्रसिद्ध संस्था ‘रायल सोसाइटी’ने वर्ष सन 1918 में रामानुजन को अपना फेलो बनाकर सम्मानित किया था।पूरे एशिया में इस सम्मान से सम्मानित होने वाले वे पहले व्यक्ति थे।
*रामानुजन जी के संख्या-सिद्धान्त पर अद्भुत कार्य के लिए उन्हें ‘संख्याओं का जादूगर’ माना जाता है।
*1729 को हार्डी-रामानुजन नंबर कहा जाता है।
*रामानुजन का निधन 33 वर्ष की आयु में 26 अप्रैल 1920 को हुआ था।
सिर्फ 33 साल की जिंदगी पाने वाले रामानुजन ने कम समय में ही कुछ ऐसा काम कर दिया कि उनका नाम गणितीय इतिहास में अमर हो गया। उन्होंने किसी भी तरह की औपचारिक शिक्षा नहीं ली थी लेकिन ऐसी-ऐसी खोजें कीं कि बड़े-बड़े गणितज्ञ हतप्रभ रह गए।
A QUIZ ON RAMANUJAN JAYANTI:
रामानुजन जयंती पर यह क्विज़ आयोजित है...
मुझे उम्मीद है कि आपको इस क्विज़ में मज़ा आया होगा और आपने महान गणितज्ञ श्री रामानुजन के बारे में कुछ नई बातें सीखी होंगी। इस प्रश्नोत्तरी को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर साझा करें और पता करें कि वे वास्तव में श्री रामानुजन के बारे में कितना जानते हैं?
यदि आपको हमारा यह पोस्ट अच्छा लगा तो myevidyalay को👍 like और suscribe कर support कीजिये।
अन्य प्रतियोगिता लिंक>>
