Happy children's day 2022 | बाल दिवस 2022 | Children's day QUIZ
विश्वभर में हर साल 20 नवम्बर को बाल दिवस मनाया जाता है।भारत में बाल दिवस पंडित नेहरूजी के जन्म वाले दिन अर्थात 14 नवंबर को प्रतिवर्ष बचपन, बच्चों और नेहरूजी के बच्चों के प्रति लगाव को याद करने, आनन्द और आमोद-प्रमोद के दिन के तौर पर मनाया जाता है। क्योंकि दुनिया में कुछ ऐसी चीजें हैं जिसको हम खरीद नहीं सकते, इन चीजों में से एक है बचपन के दिन । बच्चों के लिए उनके प्रेम को श्रद्धांजलि के तौर पर नेहरूजी का जन्मदिन देशभर में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
बाल दिवस का इतिहास: वर्ष 1954 में दुनिया में पहली बार 20 नवंबर को विश्व बाल दिवस (World Children’s Day) को सार्वभौमिक बाल दिवस (Universal Children's Day) के रूप में स्थापित किया गया।
भारत में 1959 से बाल दिवस मनाया जा रहा है 20 नवंबर एक महत्वपूर्ण तिथि है क्योंकि इसी दिन 1959 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बाल अधिकारों की घोषणा को अपनाया था। तब बाल दिवस 20 नवंबर को ही मनाया जाता था। लेकिन 27 मई, 1964 को पं. जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु होने के बाद इनकी स्मृति में इनके जन्म दिवस यानि 14 नवंबर को भारत में बाल दिवस मनाए जाने की शुरुआत हुई।
आईए हम सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा, संस्कार व स्वास्थ्य के समुचित अवसर प्रदान कर एक सभ्य समाज बनाने का प्रण लें।
ये दौलत भी ले लो, ये शोहरत भी ले लो
भले छीन लो मुझसे मेरी जवानी !
मगर मुझको लौटा दो बचपन का सावन,
वो कागज़ की कश्ती, वो बारिश का पानी !!
सभी बच्चों को बाल दिवस की बधाई व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ।
यदि आपको हमारा यह पोस्ट अच्छा लगा तो myevidyalay को👍 like और suscribe कर support कीजिये।
अन्य प्रतियोगिता लिंक>>
