NEET 2021 | EXAM DATE | APPLICATION
नई दिल्ली: देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार हुआ खत्म…! सोमवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा NEET(UG) परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी है । इससे पहले पूर्व में परीक्षा को लेकर अगस्त माह की स्थिति बताई गई थी परंतु परीक्षा फॉर्म कब से भरना है तय नही हुआ था। आज सोमवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा NEET परीक्षा की तिथि और आवेदन की घोषणा कर दी गई। उन्होंने ट्वीट कर भी इसकी जानकारी दी।
शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर बताया कि NEET (UG) 2021 की परीक्षा 12 सितंबर को होगी. पहले ये परीक्षा एक अगस्त को होनी थी. उन्होंने बताया कि इस दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरा ख्याल रखा जाएगा.
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोविड-19 प्रोटोकॉल को देखते हुए सभी छात्रों को सेंटर पर ही फेस मास्क उपलब्ध कराए जाएंगे. इसके अलावा एंट्री और एग्जिट के लिए टाइम स्लॉट तय होगा. कॉन्टेक्टलेस रजिस्ट्रेशन, सैनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेसिंग के साथ बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी. उन्होंने आगे बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों को पूरा करने के लिए जिन शहरों में परीक्षा होनी हैं, उनकी संख्या 155 से बढ़ाकर 198 कर दी गई है. परीक्षा केंद्र भी 2020 की तुलना में बढ़कार 3862 कर दिए गए हैं.
कब से कर सकते हैं आवेदन
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि NEET 2021 के लिए आवेदन मंगलवार दिनांक 13 जुलाई से कर सकते हैं इसके लिए NTA की वेबसाइट पर इसकी आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.
कैसे करें आवेदन
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की वेबसाइट nta.ac.in या फिर ntaneet.nic.in पर आवेदन फॉर्म का लिंक जारी कर दिया गया है. छात्र दोनों में से किसी भी वेबसाइट पर जाकर इस फॉर्म को भर सकते हैं.
महत्वपूर्ण लिंक:
Previous year Question paper: Click here
NEET Exam Syllabus: Click here
NEET Exam Pattern: Click here
Registration link: Click here


