Guru Nanak Jayanti 2022 | गुरुनानक जयंती 2022 |Gurunanak Jayanti Quiz | गुरुनानक जयंती प्रश्नोत्तरी
Guru Nanak Jayanti 2022: इस साल गुरु नानक जयंती (Guru Nanak Jayanti) 08 नवंबर को है. नानक देव जी का जन्म रावी नदी के तट पर बसे एक गांव तलवंडी में कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुआ था. तब से ही हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुरु पर्व मनाया जाता है.
सिख धर्म को मानने वालों के लिए गुरुनानक जयंती का दिन बेहद खास होता है। जिसके लिए महीने भर पहले से तैयारियां शुरू कर दी जाती हैं. इस दिन ढोल मंजीरों के साथ प्रभातफेरियां निकाली जाती है जिसमें सिख समाज के लोग बढचढ कर हिस्सा लेते हैं. इस दिन गुरुद्वारे में कीर्तन एवं लंगर का भी आयोजन किया जाता है। लोग हर्षोल्लास के साथ गुरुनानक जी का जन्मदिवस मनाते हैं और एक दूसरे को बधाइयां देते हैं।
नानक नाम जहाज है, चढ़े सो उतरे पार ।
तू ही मेरा राखिया, तू ही सिरजनहार ।।
राज करेगा खालसा, बाके रहे न कोए,
वाहेगुरु जी का खालसा वह गुरु जी की फतेह…
कहा जाता है कि गुरु नानक जी ने ही सिख समाज की नींव रखी थी. गुरुनानक देव सिख समुदाय के पहले गुरु भी औैर इस धर्म के संस्थापक भी. गुरु नानक देव भारत के अलावा अफगानिस्तान, ईरान और अरब देशों में भी उपदेश दिया. गुरू नानक देव ने मूर्ति पूजा का विरोध करते हुए, एक निराकार ईश्वर की उपासना का संदेश दिया था। उन्होंने तात्कालिक समाज की बुराईयों और कुरीतियों को दूर करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।
A QUIZ ON GURU NANAK DEV JAYANTI.. 15 प्रश्नों के प्रश्नोत्तरी का आयोजित की जा रही है। यह प्रश्न विद्यार्थियों के महापुरुषों के प्रति सामान्य ज्ञान को बढ़ाने में में सहायक होंगी। तो आइए जानते हैं गुरू नानक देव जी के जीवन के बारे में इस क्विज़ के माध्यम से....
मुझे उम्मीद है कि आपको इस क्विज़ में मज़ा आया होगा और आपने गुरु नानक देव के बारे में कुछ नई बातें सीखी होंगी। इस प्रश्नोत्तरी को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर साझा करें और पता करें कि वे वास्तव में गुरु गोविंद सिंह के बारे में कितना जानते हैं?
यदि आपको हमारा यह पोस्ट अच्छा लगा तो myevidyalay को👍 like और suscribe कर support कीजिये।
अन्य प्रतियोगिता लिंक>>
