Advertisement

Main Ad

गुरुघासीदास जयंती: सामान्य ज्ञान

गुरुघासीदास जयंती 2021 | GURUGHASIDAS JAYANTI 2021 | 18 DECEMBER

समाज को नई दिशा प्रदान करने वाले गुरु घासीदास का नाम छत्तीसगढ़ राज्य की संत परंपरा में सर्वोपरि हैं। बाल्याकाल से ही घासीदास के हृदय में वैराग्य का भाव प्रस्फुटित हो चुका था उन्होंने समाज में व्याप्त पशुबलि तथा अन्य कुप्रथाओं का बचपन से ही विरोध करते रहे हैं । सत्य से साक्षात्कार करना ही गुरु घासीदास के जीवन का परम लक्ष्य था। गुरु घासीदास को 'सतनाम पंथ' का संस्थापक भी  माना जाता है।

guru ghasidas,guru ghasidas jayanti 2021,गुरु घासीदास जयंती,myevidyalay,guru ghasidas jayanti quiz,18 december,.myevidyalay.blogspot.com

गुरु घासीदास का जन्म ऐसे समय हुआ जब समाज में छुआछूत, ऊंचनीच, झूठ-कपट का बोलबाला था, बाबा ने ऐसे समय में समाज में समाज को एकता, भाईचारे तथा समरसता का संदेश दिया।

गुरु घासीदास ने समाज के लोगों को सात्विक जीवन जीने की प्रेरणा दी। उन्होंने न सिर्फ सत्य की आराधना की, बल्कि समाज में नई जागृति पैदा की और अपनी तपस्या से प्राप्त ज्ञान और शक्ति का उपयोग मानवता की सेवा के कार्य में किया।

इसी प्रभाव के चलते लाखों लोग बाबा के अनुयायी हो गए। फिर इसी तरह छत्तीसगढ़ में 'सतनाम पंथ' की स्थापना हुई। इस संप्रदाय के लोग उन्हें अवतारी पुरुष के रूप में मानते हैं। गुरु घासीदास के मुख्य रचनाओं में उनके सात वचन सतनाम पंथ के 'सप्त सिद्धांत' के रूप में प्रतिष्ठित हैं। इसलिए सतनाम पंथ का संस्थापक भी गुरु घासीदास को ही माना जाता है।

उन्होंने (Satnam) यानी की सत्य से लोगों को साक्षात्कार कराया और सतनाम का प्रचार किया। उनके अनमोल विचार और सकारात्मक सोच, हिन्दू और बौद्ध विचार धाराओं से मिलते-जुलते हैं। उन्होंने सत्य के प्रतिक के रूप में ‘जैतखाम’ को दर्शाया – यह एक सफ़ेद रंग किया हुआ लकड़ियों का ढेर होता है जिसके ऊपर एक सफ़ेद झंडा फहराता है। इसके सफ़ेद रंग को सत्य का प्रतीक माना जाता है।

A QUIZ ON GURU GHASIDAS JAYANTI..

गुरुघासीदास के जीवनी पर आधारित 20 प्रश्नों के प्रश्नोत्तरी का आयोजित की जा रही है। यह प्रश्न महापुरुषों के प्रति सामान्य ज्ञान को बढ़ाने में में सहायक होंगी। तो आइए जानते हैं गुरू घासीदास जी के जीवन के बारे में इस क्विज़ के माध्यम से....

myevidyalay


मुझे उम्मीद है कि आपको इस क्विज़  में मज़ा आया होगा और आपने संत श्री गुरु गुरुघासीदास के बारे में कुछ नई बातें सीखी होंगी। इस प्रश्नोत्तरी को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर साझा करें और पता करें कि वे वास्तव में गुरु घासीदास के बारे में कितना जानते हैं?

यदि आपको हमारा यह पोस्ट अच्छा लगा तो myevidyalay को👍 like और suscribe कर support कीजिये।

अन्य प्रतियोगिता लिंक>>

योग दिवस

गुरु पूर्णिमा

शिक्षक दिवस

गांधी जयंती

बाल दिवस

गुरुनानक जयंती