Advertisement

Main Ad

विश्व कैंसर दिवस सामान्य ज्ञान

 WORLD CANCER DAY || 4 फरवरी विश्व कैंसर दिवस

World Cancer Day 2022: कैंसर के खतरों के बारे में आम लोगों को जागरूक करने और इसके लक्षण और बचाव के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है. कैंसर से पीड़ित व्यक्ति को समाज में घृणा की दृष्टि से देखा जाता है और साथ ही लोग उन्हें स्पर्श करने से भी बचते हैं। इसका कारण लोगों के मन में कैंसर के बारे में गलत भ्रांतियों का होना है, जिसको दूर करना अति आवश्यक है। उन्हें ही जागरूक करना है जिससे कैंसर के मरीजों को समाज में अलग बर्ताव का सामना न करना पड़े। साथ ही जो इस बीमारी से जूझ रहे हैं उन्हें  मोटीवेट करने के लिए भी यह दिवस मनाया जाता है।

विश्व कैंसर दिवस 2022,world cancer day 2022,myevidyalay.blogg sport.com,cancer day gk quiz,4 फरवरी,4febuary,cancer day 2022,cancer day theme 2022,

कैंसर सामान्य कारण:-

कैंसर के आम कारणों में धूम्रपान, तम्बाकू, फिजिकल एक्टिविटी की कमी, खराब डाइट, एक्स-रे से निकली रेज़, सूरज से निकलने वाली यूवी रेज़, इंफेक्शन, फैमिली के जीन आदि होते हैं।

कैंसर सामान्य लक्षण:-

शरीर के किसी भाग में अचानक ऊतक का बढ़ जाना, शरीर में थकान, मुंह से मवाद आना, पीरियड्स में तकलीफ, कमजोरी, स्तन में अचानक बदलाव, वजन का एकाएक असामान्य काम होना इत्यादि इसके लक्षण है।

कैंसर सामान्य प्रकार:-

कैंसर अलग अलग प्रकार के होते हैं जैसे कि लंग कैंसर, स्तन कैंसर, त्वचा कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, ब्रेन कैंसर, बोन कैंसर, ब्लैडर कैंसर, पेंक्रियाटिक कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, मुंह का कैंसर, गले का कैंसर, किडनी कैंसर, स्टमक कैंसर, थायरॉड कैंसर, गर्भाशय कैंसर इत्यादि।

उपचार:-

समय पर कैंसर का पता लगने पर इससे बचा जा सकता है लेकिन यदि कैंसर का सही समय पर पता ना लगाया गया और सही समय पर उपचार नहीं हुआ तो यह मौत का कारण भी बन सकता है। कुछ सावधानियां है जिसे अपना कर कैंसर जैसे बीमारी से बचा जा सकता है-

  • धूम्रपान, तम्‍बाकु, सुपारी, चना, पान, मसाला, गुटका, शराब आदि का सेवन न करें।
  • विटामिन युक्‍त और रेशे वाला ( हरी सब्‍जी, फल, अनाज, दालें) पौष्टिक भोजन खायें।
  • कीटनाशक एवं खाद्य संरक्षण रसायणों से युक्‍त भोजन धोकर खायें।
  • अधिक तलें, भुने, बार-बार गर्म किये तेल में बने और अधिक नमक में सरंक्षित भोजन न खायें।
  • अपना वजन सामान्‍य रखें।
  • नियमित व्‍यायाम करें नियमित जीवन बितायें।
  • साफ-सुथरे, प्रदूषण रहित वातावरण की रचना करने में योगदान दें।
  • नियमित रूप से जॉंच कराते रहें और अपने चिकित्‍सक से तुरन्‍त सम्‍पर्क करें।
  • याद रहे- प्रारम्भिक अवस्‍था में निदान होने पर ही सम्‍पूर्ण उपचार सम्‍भव है।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कुछ महत्वपूर्ण तथ्य:

  • हर साल 4 फरवरी को मनाया जाता है विश्व कैंसर दिवस।
  • 1933 में हुई थी विश्व कैंसर दिवस मनाने की शुरूआत हुई थी।
  • इसकी स्थापना यूनियन फॉर इंटरनेशनल कैंसर कंट्रोल यानी UICC ने की थी।
  • अंतर्राष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण संघ मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड, स्थापना: 1933.
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यदि इस बीमारी का इलाज नहीं खोजा गया तो 2030 तक कैंसर के कुल मरीजों की संख्या 1 करोड़ से भी अधिक हो सकती है।
  • एक रिपोर्ट के अनुसार ये ध्यान देने योग्य है कि 12.7 मिलीयन से अधिक लोगों की कैंसर की पहचान की गयी साथ ही हर वर्ष 7 मिलीयन लोग इस बीमारी से मरते हैं।
  • भारत में एक लाख की जनसंख्‍या पर 70 से 80 व्‍यक्ति कैंसर से पीडित हो जाते हैं इस तरह हमारे देश में लगभग लाख से अधिक व्‍यक्ति हर वर्ष कैंसर पीडित होते हैं।
  • लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करने लिए हर वर्ष थीम जारी की जाती है। वर्ष 2019 से 2021 तक यानि तीन साल के लिए विश्व कैंसर दिवस की थीम है “मैं हूं और मैं रहूंगा” (“I am and I will”).इस वर्ष World Cancer day Theme 2022 ‘Close the Care Gap’ हैl
विश्व कैंसर दिवस पर 15 प्रश्नों की एक प्रश्नोत्तरीआयोजित की जा रही है। यह प्रश्न विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान को बढ़ाने में में सहायक सिद्ध होंगी।
विश्व कैंसर दिवस 2022,world cancer day 2022,myevidyalay.blogg sport.com,cancer day gk quiz,4 फरवरी,4febuary,cancer day 2022,cancer day theme 2022,
मुझे उम्मीद है कि आपको यह क्विज़  अच्छा लगा होगा और आपने विश्व कैंसर दिवस के बारे में कुछ नई बातें सीखी होंगी। इस प्रश्नोत्तरी को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर साझा करें और पता करें कि वे वास्तव में विश्व कैंसर दिवस के बारे में कितना जानते हैं?