विश्व जल दिवस |World Water day |
"जल है तो कल है !"
जिन पाँच तत्वों को जीवन का आधार माना गया है, उनमें से एक तत्व जल है। जल के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। जल का महत्व इस बात से भी समझा जा सकता है कि दुनिया की बड़ी-बड़ी सभ्यताएं नदियों के किनारे ही विकसित हुई हैं, और प्राचीन नगर नदियों के तट पर ही बसे।
जल दिवस मनाने का उद्देश्य-
जल दिवस मनाने का उद्देश्य विश्व के सभी देशों में स्वच्छ एवं सुरक्षित जल की उपलब्धता सुनिश्चित करवाना है साथ ही जल संरक्षण के महत्व पर भी ध्यान केंद्रित करना है।
विश्व जल दिवस 2022 की थीम-
विश्व जल दिवस को हर साल एक थीम के साथ मनाया जाता है. इस साल की थीम- ‘भूजल: अदृश्य को दृश्यमान बनाना (Groundwater: Making The Invisible Visible)’ जिसे IGRAC यानी इंटरनेशनल ग्राउंडवाटर रिसोर्स अस्सेमेंट सेंटर द्वारा प्रस्तावित किया गया है।
जल दिवस का प्रारंभ-
ब्राजील में रियो डी जेनेरियो में वर्ष 1992 में आयोजित पर्यावरण तथा विकास का संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विश्व जल दिवस मनाने की पहल की गई तथा वर्ष 1993 में संयुक्त राष्ट्र ने अपने सामान्य सभा के द्वारा निर्णय लेकर इस दिन को वार्षिक कार्यक्रम के रूप में मनाने का निर्णय लिया ।
इसकी आवश्यकता क्यों?
पृथ्वी का 71 प्रतिशत भाग जल से घिरा हुआ है, 29 फीसदी भाग पर स्थल है। इस 29 प्रतिशत क्षेत्र पर ही इंसान और दूसरे प्राणी रहते हैं। कुल पानी का लगभग 97 फीसदी पानी समुद्र में पाया जाता है, लेकिन खारा होने के कारण इस पानी को पीने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। सिर्फ तीन प्रतिशत पानी ही पीने लायक है, जो ग्लेशियर, नदी, तालाबों में पाया जाता है। इस तीन फीसदी पानी में भी 2.4 फीसदी हिस्सा ग्लेशियरों, दक्षिणी ध्रुवों पर जमा है, जबकि बचा हुआ 0.6 फीसदी पानी नदी, तालाबों, झीलों और कुओं में मौजूद है। जिसका हम उपयोग कर सकते हैं, इसलिए हमें जल को बचाना चाहिए। एक सर्वे के अनुसार 2050 तक, 5.7 बिलियन से अधिक लोग उन क्षेत्रों में होंगे, जहां पानी दुर्लभ होगा। दुनिया भर में पानी की मांग 2040 तक 50% तक बढ़ जाएगी। इसलिए, जल संरक्षण पर बल देना आवश्यक है। इसकी एक एक बूंद बहुत कीमती है, इसे व्यर्थ नहीं गवाना चाहिए।
आइए हम पानी बचाने का संकल्प लें-
'22 मार्च' यानी कि 'विश्व जल दिवस', पानी बचाने के संकल्प का दिन है।विश्व जल दिवस पर, आईये, हम पानी की हर बूंद बचाने के लिये अपने संकल्प को दोहरायें।
- शॉवर, स्वीमिंग पुल और बाथ टब की बजाय सामान्य रूप से नहाने से आप पानी बचा सकते हैं।
- वॉशिंग मशीन में कपड़ा धोने से पानी ज्यादा खर्च होता है इसलिए अगर आपको कम कपड़े धोने हैं तो हाथ से धोएं।
- बर्तन धोने के लिए नल की जगह बाल्टी या टब का इस्तेमाल करके पानी बचाया जा सकता है।
- टूथ ब्रश करते समय यदि नल लगातार खुला रहता है तो एक बार में 4-5 लीटर पानी बह जाता है, इसलिए नल खुला न छोड़ें।
- कार साफ करने के लिए बाल्टी में इस्तेमाल करें, इससे हर बार आप करीब 130 लीटर पानी बचा सकते हैं।
- बाथरूम में लीकेज से पानी बर्बाद हो जाता है, इसलिए तुरंत सुधरवा लिया जाना चाहिए।
- प्रत्येक आरओ मशीन में हर साल करीब 14 हजार लीटर पानी नष्ट होता है इस पानी का इस्तेमाल पेड़-पौधों को सींचने और गाड़ी धोने में किया जा सकता है।
विश्व जल दिवस पर 15 प्रश्नों की एक प्रश्नोत्तरी आयोजित की जा रही है। यह प्रश्न विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान को बढ़ाने में एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा में सहायक सिद्ध होंगी।
आशा करते हैं आप सभी विश्व जल दिवस 2022 को अच्छी तरह से मनाएंगे और जल संरक्षण की संकल्प का अवश्य पालन करेंगे।
आपको हमारे द्वारा World Water Day पर दी गयी जानकारी कैसी लगी अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर व्यक्त करें।
अन्य प्रतियोगिता लिंक>>


