Advertisement

Main Ad

विश्व स्वास्थ्य दिवस(World Health Day)

 विश्व स्वास्थ्य दिवस 2022| World Health Day GK|सामान्य ज्ञान

विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day)- स्वास्थ्य हमारे जीवन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है इसी बात को बार-बार याद दिलाने के लिए हर वर्ष World Health Day का आयोजन विश्व स्तर पर किया जाता है।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2022,world health day 2022,myevidyalay.blogg sport.com,health day gk quiz,7march,विश्व स्वास्थ्य दिवस,world health day theme 2022

हर साल 7 अप्रैल के दिन विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day) मनाया जाता है। इसकी शुरुआत विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने की थी।

साल 1948 को 7 अप्रैल के दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन की पहली बैठक में विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day) मनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया था। जिसके बाद साल 1950 से हर साल इसे मनाया जाने लगा। इस साल दुनियाभर में 71वां विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाएगा।

विश्व स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य-

विश्व स्वास्थ्य दिवस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों तक अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और स्वास्थ्य के विषय के बारे में जागरूक करना है। इसके अलावा, लोगों को स्वास्थ्य का महत्व समझाने, स्वस्थ रहने के प्रति आकर्षित करने तथा साथ ही वैश्विक स्वास्थ्य और इससे जुड़ी समस्याओं पर विचार-विमर्श करना भी है।

विश्व स्वास्थ्य दिवस का इतिहास (History) -

7 अप्रैल 1948 के दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन ( World Health Organization) की स्थापना की गई थी। सन् 1950 में पहली विश्व स्वास्थ्य सभा की बैठक हुई थी जिसमें इस दिवस को हर वर्ष मनाने का निर्णय लिया गया।
यानी 1948 में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने का फैसला लिया गया था लेकिन इस दिवस की शुरुआत वर्ष 1950 में हुई थी।WHO की स्थापना के वक्त 61 देशों ने इसके संविधान पर हस्ताक्षर किए थे और इसकी पहली बैठक 24 जुलाई 1948 को हुई थी।WHO के स्थापित होते ही सबसे पहले स्मॉलपॉक्स बीमारी को जड़ से खत्म करने का पूरा करने का प्रयास किया गया।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के १९३ सदस्य देश तथा दो संबद्ध सदस्य हैं। यह संयुक्त राष्ट्र संघ की एक अनुषांगिक इकाई है। WHO का मुख्य काम दुनिया भर में उठ रही स्वास्थ्य समस्याओं पर नजर रखना और उसका निवारण करना है।

विश्व स्वास्थ्य दिवस थीम-

हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस के लिए एक थीम निर्धारित की जाती रही है। यह थीम उस खास वर्ष में स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले कारणों और विषय के आधार पर रखी जाती है।
1991: डिजास्टर स्ट्राइक होनी चाहिए, तैयार रहें
1992: दिल की धड़कन: स्वास्थ्य की एक लय
1993: देखभाल के साथ जीवन को संभालें: हिंसा और लापरवाही को रोकें
1994: स्वस्थ जीवन के लिए मौखिक स्वास्थ्य
1995: ग्लोबल पोलियो उन्मूलन
1996: स्वस्थ शहर बेहतर जीवन के लिए
1997: उभरते संक्रामक रोग
1998: सुरक्षित मातृत्व
1999: सक्रिय उम्र बढ़ने से फर्क पड़ता है
2000: सुरक्षित रक्त मेरे साथ शुरू होता है
2001: मानसिक स्वास्थ्य: बहिष्कार बंद करो, देखभाल करने की हिम्मत करो
2002: स्वास्थ्य के लिए कदम
2003: जीवन के भविष्य को आकार दें: बच्चों के लिए स्वस्थ वातावरण
2004: सड़क सुरक्षा
2005: हर माँ और बच्चे की गिनती करो
2006: स्वास्थ्य के लिए मिलकर काम करना
2007: अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा
2008: जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों से स्वास्थ्य की रक्षा
2009: जान बचाओ, अस्पताल आपात स्थिति में सुरक्षित बनाओ
2010: शहरीकरण और स्वास्थ्य: शहरों को स्वस्थ बनाते हैं
2011: रोगाणुरोधी प्रतिरोध: आज कोई कार्रवाई नहीं, कल कोई इलाज नहीं
2012: अच्छा स्वास्थ्य जीवन को बढाता है
2013: स्वस्थ दिल की धड़कन, स्वस्थ रक्तचाप
2014: Vector-borne diseases: small bite, big threat
2015: खाद्य सुरक्षा
2016: वृद्धि को रोकें: मधुमेह को हराएं
2017: 'अवसाद: चलो बात करते हैं' (Depression: Let's talk)
2018: 'यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज:: हर कोई, हर जगह' (Universal Health Coverage: : everyone, everywhere)
2019: 'यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज:: हर कोई, हर जगह' (Universal Health Coverage: : everyone, everywhere)
2020: 'नर्स और दाइयों का समर्थन कारण' (Support Nurses and Midwives)
2021: 'एक निष्‍पक्ष और स्‍वस्‍थ दुनिया का निर्माण' (Building A Fairer, Healthier World)
"विश्व स्वास्थ्य दिवस" पर 10 प्रश्नों की एक प्रश्नोत्तरी आयोजित की जा रही है। यह प्रश्न विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान को बढ़ाने में एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा में सहायक सिद्ध होंगी।
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2022,world health day 2022,myevidyalay.blogg sport.com,health day gk quiz,7march,विश्व स्वास्थ्य दिवस,world health day theme 2022
आप सभी को 'विश्व स्वास्थ्य दिवस' पर दी गयी जानकारी कैसी लगी अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर व्यक्त करें।